फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Through the app, students will be able to find rooms in Srinagar

मकान मालिकों और छात्रों की सुविधा के लिए ग्रहम एप

Sun, 03 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Through the app, students will be able to find rooms in Srinagar
शहर में बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को किराए के कमरे ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने ग्रहम (जीएचआरएएचएएम) नाम से एप बनाया है। इस एप की मदद से छात्र-छात्राएं घर बैठे मकान मालिकों से संपर्क कर सकते हैं। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, समाजसेवी अनिल स्वामी और बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवाड़ी ने एप को लांच किया। छात्र तुषार नेगी, समरवीर और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एप में मकान मालिक को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें कुछ सामान्य जानकारी और कमरों की फोटो अपलोड करनी होगी। किरायेदार को कोई कमरा पसंद आता है, तो वह सीधा मकान मालिक से संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि एप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन का काम भी हो जाए। इस अवसर पर नपा सभासद अनूप बहुगुणा, विनीत पोस्ती व विनोद मैठाणी, शिवानी पांडेय और देवकांत देवराड़ी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंकित उछोली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed