{"_id":"5e4c15438ebc3ef25d1c979b","slug":"three-young-men-of-haridwar-prosecuted-in-forest-cover-recruitment-case-pauri-news-drn336584354","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन आरक्षी भर्ती मामले में हरिद्वार के तीन युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन आरक्षी भर्ती मामले में हरिद्वार के तीन युवकों पर मुकदमा
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से आयोजित वन आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। नकल करवाकर वन आरक्षी भर्ती परीक्षा पास करवाने के मामले में कोतवाली पौड़ी में हरिद्वार के तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रदेशभर में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से 16 फरवरी को विभिन्न केंद्रों में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब एक लाख बेरोजगार युवा शामिल हुए थे। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि मंगलौर निवासी गोपाल सिंह की तहरीर पर पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में गोपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने वन आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र जीजीआईसी पौड़ी में था। हरिद्वार निवासी तीन युवक पंकज, संजय और सौरभ ने उसके बेटे को पांच लाख रुपये में भर्ती परीक्षा में नकल करवाकर पास करने की बात कही थी। तीनों युवकों ने उसके बेटे के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षणिक दस्तावेज व मोबाइल भी ले लिया था। उसके बेटे से उक्त तीनों युवकों का संपर्क कोटद्वार में रह रहे उनके एक रिश्तेदार के माध्यम से हुआ था। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि गोपाल सिंह की शिकायत पर हरिद्वार के तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।