{"_id":"675484b19f6365bea00486a1","slug":"three-teachers-from-pauri-selected-for-national-lawn-tennis-pauri-news-c-5-1-gkp1010-565107-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नेशनल लॉन टेनिस के लिए पौड़ी के तीन शिक्षकों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नेशनल लॉन टेनिस के लिए पौड़ी के तीन शिक्षकों का हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के तीन शिक्षकों का पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये शिक्षक अब 15 से 21 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली नेशलन प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन शिक्षकों ने बीते दिनों राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
शिक्षा के साथ-साथ खेलाें में भी पौड़ी के शिक्षकों ने जिले का नाम रोशन किया है। पौड़ी जिले के राउमावि कड़ईखाल के शिक्षक प्रमोद नेगी, राइंका दोमटखाल के धमेंद्र नेगी व राप्रावि नं-5 के बैजनाथ पुंडीर राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देहरादून में बीते 29 व 30 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में जनपद के इन शिक्षकों को लॉन टेनिस के फाइनल जीतकर नेशनल के लिए चुना गया। ये शिक्षक अब राजस्थान में होने वाली सात दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षकों की इस उपलब्धि में प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल, बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, राजकीय शिक्षक संध के अध्यक्ष बलराज गुसाई आदि ने खुशी जताई है।