फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three houses in danger due to collapse of government building

सरकारी भवन का पुश्ते ढहने से तीन मकान खतरे की जद में

Mon, 21 Jun 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three houses in danger due to collapse of government building
पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर अपर कृषि निदेशालय के समीप निर्माणाधीन सरकारी भवन के मलबे से पुश्ता ढह गया है, जिससे निर्माणाधीन भवन के नीचे बने तीन मकान खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन

रविवार रात श्रीनगर रोड पर अपर कृषि निदेशालय के समीप एक निर्माणाधीन सरकारी भवन के मलबे से पुश्ता ढह गया है, जिससे निर्माणाधीन सरकारी भवन के नीचे तीन मकान खतरे की जद में आ गए। तीनों मकानों में दरारें पड़ गई है। भवन स्वामियों ने प्रशासन से उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने व मुआवजा देने की मांग की है। कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द ही मुआवजा दिए जाने के साथ ही तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाए। लोनिवि निर्माणखंड के ईई प्रत्यूष कुमार ने बताया कि प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि एसडीएम सदर को नुकसान का आंकलन कर भवन स्वामियों को नियमानुसार एसडीआरएफ के माध्यम से सहायता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रभावितों ने बताया कि रविवार रात को घटना की सूचना देने के लिए आपदा कंट्रोल रूम के बेस नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed