फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three dead in medical college

मेडिकल कॉलेज में तीन लोगों की मौत

Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Three dead in medical college
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें पुरुष और महिला कोरोना संक्रमित थे। जबकि एक महिला संदिग्ध वार्ड में भर्ती थी। वहीं, एक कोरोना पॉजिटिव आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के समीप श्रीकोट गंगानाली में किडनी की समस्या से पीड़ित 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की शुक्रवार रात को मौत हो गई। उनका कुछ सालों से डायलसिस चल रहा है। मृतक रेपिड टेस्ट मेेें पॉजिटिव आया है। जबकि गोला बाजार श्रीनगर की एक महिला (40) कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती थी। तबियत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। महिला का पति कोरोना पॉजिटिव है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह के अनुसार मृतका की कोविड रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद श्रीनगर के अपर बाजार से एक महिला (68) को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। महिला का रेपिड टेस्ट कराया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed