{"_id":"6227866546fd1307526cd621","slug":"there-should-not-be-any-shortcoming-in-the-counting-systems-at-any-level-pauri-news-drn405928846","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मतगणना व्यवस्थाओं में किसी स्तर पर न हो काई कमी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मतगणना व्यवस्थाओं में किसी स्तर पर न हो काई कमी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने जनपद पौड़ी के मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमियां नहीं रहनी चाहिए। समस्त रिटर्निंग अधिकारी प्रत्येक व्यवस्था का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था समय पर जुटाएं। आयुक्त ने प्रत्याशियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार जिले के मतगणना स्थल जीआईसी पौड़ी पहुंचे और आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगणना व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आयुक्त कुमार ने मतगणना कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, पेयजल, विद्युत, सीसीटीवी कैमरे, खान-पान, बैरीकेडिंग, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम और डाक मतपत्रों की गणना के लिए जिन कार्मिकों को नियुक्त किया गया है, वह मतगणना में ईमानदारी के साथ सावधानीपूर्वक अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को मतगणना से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, आरओ पौड़ी आकाश जोशी, श्रीनगर अजयबीर सिंह, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडौन स्मृता परमार आदि मौजूद रहे।