{"_id":"6ad8baabce833b7c1705fd73","slug":"the-ticket-counter-for-the-eco-adventure-park-will-be-ready-in-two-weeks-pauri-news-c-51-1-pri1001-116093-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो सप्ताह में तैयार होगा इको एडवेंचर पार्क का टिकट काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो सप्ताह में तैयार होगा इको एडवेंचर पार्क का टिकट काउंटर
Wed, 21 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लॉक कार्यालय के समीप स्थित इको एडवेंचर पार्क को साहसिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला योजना के तहत पार्क में पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आधुनिक जनसुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग के नीचे बनाए जा रहे टिकट काउंटर का निर्माण दो सप्ताह के भीतर पूरा करने को कहा। पार्क परिसर में निर्माणाधीन कैफे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दीवारों और फर्श को टिकाऊ बनाने और सीलन से बचाव के लिए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
जिलाधिकारी ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी व पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने को कहा। निरीक्षण के दौरान वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत, पंच नरेंद्र नेगी, सुनील नेगी, संतन सिंह नेगी, डीएसटीओ राम सलोने आदि मौजूद रहे।