{"_id":"6a09a43eb5b8d481cb08eb94","slug":"the-staging-of-the-play-dastaan-e-delhi-enthralled-the-audience-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122760-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दास्तान-ए-दिल्ली नाटक के मंचन ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दास्तान-ए-दिल्ली नाटक के मंचन ने बांधा समां
Sun, 17 May 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 17 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से बाल रंग यात्रा का शुभारंभ
नाटक से दिल्ली के इतिहास को प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित बाल रंग यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक नाटक दास्तान-ए-दिल्ली के भव्य मंचन के साथ किया गया। शहर के मार्शल पब्लिक स्कूल के बाल कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डीआर पुरोहित, मार्शल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जलेश सब्रवाल एवं प्रधानाचार्या प्रिया सब्रवाल ने किया। नाटक में दिल्ली के इतिहास को विभिन्न कालखंडों में घटित घटनाओं को प्रस्तुत किया गया।
नाटक की शुरुआत महाभारत, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के युद्ध दृश्य से हुआ। शब्दभेदी बाण का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद रजिया सुल्तान का दरबार, तुगलक की नीतियां, अकबर की धार्मिक सहिष्णुता और शाहजहां के शाही वैभव को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। देशभक्ति गीतों और क्रांतिकारी नारों के साथ प्रस्तुति का समापन हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन एमए रंगमंच के दिनेश एवं उपासना भट्ट ने किया। मौके पर मीनाक्षी कर्नाटक, केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल, उपनिदेशक डॉ. संजय पांडे तथा सहायक निदेशक महेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। नाटक में अग्रिम, अर्पित, इशिका, आशीष, शिवम, काजल, अंशिका आदि ने अभिनय किया।