{"_id":"64b5205b7af2ba5b48062a46","slug":"the-shouts-of-mahadev-resounded-in-the-pagodas-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-761-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भोले बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भोले बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में दिनभर उमड़ी रही भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/देवप्रयाग। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिनभर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रीनगर में कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर, कटकेश्वर महादेव, कीर्तिनगर क्षेत्र में किलकिलेश्वर, ढुंडेश्वर, जलटलेश्वर व देवप्रयाग क्षेत्र में पंच महादेव मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कतारों में खड़े होकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जबकि प्रथम श्रावण अमावस्या होने पर देवप्रयाग संगम पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में स्नान, दान और पूजन कर श्री रघुनाथ मंदिर सहित पंच महादेवों के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सोमवार तड़के से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा गोपेश्वर महादेव, कीर्तेश्वर, लक्षेश्वर, कालेश्वर, रुद्रेश्वर महादेव, कंडार देवता, विमलेश्वर सहित तमाम शिवालयों में भी शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं काशी विश्वनाथ के महंत व सेवा मंडली की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर काशी विश्वनाथ के महंत जयंद्र पुरी, अजय पुरी, रमेश चौहान, शैलेंद्र नौटियाल, सुरेंद्र गंगाड़ी, जितेंद्र पंवार,सुभाष कुमांई,रविंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
पौड़ी। शहर के क्यूंकालेश्वर, लक्ष्मीनारायण, पुलिस लाइन स्थित नीलकंठ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गगवाड़स्यू घाटी के सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर के मुख्य पुजारी सुधीर चंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर में सभी व्यवस्थाएं जुटाई गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ व तुंगनाथ में उमड़े भक्त
रुद्रप्रयाग। सावन माह के पहले सोमवार को केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित कोटेश्वर महादेव व जिले के अन्य शिवालयों में शिव भक्तों ने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। केदारनाथ व तुंगनाथ में बीते दिनों की अपेक्षा इस दौरान अधिक श्रद्धालु पहुंचे। संवाद