{"_id":"61cdb3aab361ee05100645f6","slug":"the-road-connecting-the-two-districts-is-in-poor-condition-shrinagar-news-drn4002409199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद टिहरी और रुद्रप्रयाग के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है, जबकि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध होने की स्थिति में इसी मार्ग से आवाजाही होती है। विभाग ने अभी तक मार्ग से बरसात में गिरा मलबा तक नहीं हटाया है। क्षतिग्रस्त पुश्तों से मार्ग कई जगहों पर जान लेवा बना हुआ है।
विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ धौलंगी सौराखाल मोटर मार्ग पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन आज तक लोनिवि मार्ग पर बरसात में आए मलबे को भी नहीं हटा पाया है। ग्राम प्रधान घणजी सुरेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मार्ग के चिलेड़ी गांव के पास विगत दो वर्षों से पुश्ता क्षतिग्रस्त है। कई जगहों पर मलबा गिरा है, लेकिन आज तक विभाग ने न तो पुश्तों का निर्माण करवाया और न ही मलबा हटाया। जिससे मार्ग तंग होने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है। प्रधान ने बताया कि यह मार्ग टिहरी जनपद के कीर्तिनगर ब्लाक के दर्जनों गांवों को जनपद रुद्रप्रयाग के सौराखाल क्षेत्र से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में मार्ग के डिफेक्ट और मलबा हटाने सहित दीवारों के निर्माण की भी मांग उठाई गई, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एई हर्षवर्धन मैठाणी का कहना है कि आपदा में दीवार निर्माण और मलबा हटाने के लिए आपदा में 8.92 लाख स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।