फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The readiness and honesty of the constable increased the value of the police

कांस्टेबल मनोज की तत्परता और ईमानदारी ने बढ़ाया पुलिस का मान

Mon, 26 Aug 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
The readiness and honesty of the constable increased the value of the police
पर्यटन चौकी पुलिस के कांस्टेबल मनोज पंडवाल की तत्परता से एक यात्री को उसको आईफोन वापस मिल गया। आईफोन के सही सलामत वापस मिलने पर यात्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को पत्र भेजकर मनोज के साथ ही उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर (उड़ीसा) निवासी अभिजीत सौरभ का फूलों की घाटी से लौटते वक्त वाहन में आईफोन खो गया। श्रीनगर पहुंचने पर उन्होंने यह वाकया पर्यटन पुलिस के कांस्टेबल मनोज पंडवाल को बताया। यात्री ने बताया कि फोन स्विच ऑफ आ रहा है। यात्री की ओर से बताए गए वाहन के नंबर पर मनोज ंने ड्राइवर को खोज निकाला। ड्राइवर ने पहले मना कर दिया कि उसके पास फोन नहीं है, लेकिन जब ड्राइवर पर दबाव बनाया गया, तो उसने फोन होने की बात कबूलते हुए किसी के जरिये वह फोन श्रीनगर भिजवा दिया। फोन मिलने के बाद मनोज ने अभिजीत के पते पर कूरियर करा दिया। फोन के मिलने पर अभिजीत ने कांस्टेबल मनोज की ईमानदारी की तारीफ करते हुए उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed