फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The parking on the ground floor of Roadways Bus Station will soon be operational.

Pauri News: रोडवेज बस स्टेशन के भूतल पर बनी पार्किंग का जल्द होगा संचालन

Wed, 05 Feb 2025 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The parking on the ground floor of Roadways Bus Station will soon be operational.

विज्ञापन
श्रीनगर। आठ माह पूर्व बनकर तैयार हुई रोडवेज बस स्टेशन के भूतल पर बनी पार्किंग का जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद जगी है। लंबे इंतजार के बाद जब तक टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है, तब तक रोडवेज डिपो श्रीनगर को इसके संचालन की स्वीकृति मिल गई है। पार्किंग के लिए दो पीआरडी जवान भी डिपो को मिलेंगे।श्रीनगर में रोडवेज बस स्टेशन के भूतल पर बनी वाहनों की पार्किंग अभी तक शो पीस बनी हुई है। गत वर्ष जून माह में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन एवं पार्किंग का उद्घाटन किया था। उसके बाद रोडवेज बस स्टेशन को तो उपयोग में लाया जा रहा है, लेकिन पार्किंग में वाहनों को पार्क नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को वाहन पार्क करने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पार्किंग में ताले लगे होने से लोगों में आक्रोश भी है। लोगों का कहना है कि पार्किंग निर्माण में लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद आठ माह से स्थिति जस की तस बनी हुई है।




रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के भूतल पर बनी वाहनों की पार्किंग को जल्द शुरू करने की योजना है, कहा वाहनों को पार्क करने के लिए शुल्क की दर निर्धारित की जा रही है। दर निर्धारित होते ही रोडवेज डिपो के द्वारा पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए दो पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed