फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The pair of DDO Chauhan and Heera Bisht became the winner in the officer category

अधिकारी वर्ग में डीडीओ चौहान व हीरा बिष्ट की जोड़ी बनी विजेता

Sun, 15 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
The pair of DDO Chauhan and Heera Bisht became the winner in the officer category
देवभूमि बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित देवभूमि बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग में डीडीओ चौहान व हीरा बिष्ट की जोड़ी विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन पर एकल व युगल वर्ग के विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कंडोलिया स्थित खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग, अधिकारी वर्ग, युगल पुरुष व 35 प्लस वर्ग में मुकाबलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजन संजीवनी का कार्य करते हैं। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में एकल मुकाबले में देहरादून के प्रशांत राणा विजेता व श्रीनगर के सौरभ रावत उपविजेता रहा। युगल पुरुष वर्ग में देहरादून के सोहेल खान व अनुज बड़थ्वाल की जोड़ी विजेता व देहरादून के ही अमितपाल व धनवंतरी की जोड़ी उपविजेता बनी। 35 प्लस वर्ग के युगल में देहरादून के हरीश जोशी व धीरू बहुगुणा की जोड़ी विजेता और पौड़ी के रवि बिष्ट व ऋषिराज सडाना की जोड़ी उपविजेता रही। अधिकारी वर्ग के युगल मुकाबले में डीडीओ पौड़ी पुष्पेंद्र चौहान व हीरा बिष्ट की जोड़ी विजेता और कोटद्वार के संजीव व अजीत की जोड़ी ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में नितिन थपलियाल, विवेक रावत, अमन रावत, आयुष, शुभम ममगाईं और अंकित रावत निर्णायक रहे। क्लब के अध्यक्ष धन सिंह कुटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबलों का शुभारंभ डीएम डा. विजय कुमार जोगंदडे व एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने किया था। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मुकेश नेगी, क्लब के संरक्षक एसई लोनिवि 12वां वृत्त पौड़ी पीएस बृजवाल, उपाध्यक्ष आलोक नेगी, सचिव मुकेश नेगी, गजेंद्र रावत, युगल गौर, अतुल गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed