फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The pace of construction did not stop even during the Corona period

कोरोना काल में भी नहीं रुकी निर्माण की रफ्तार

Sat, 01 May 2021 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
The pace of construction did not stop even during the Corona period
कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के निर्माण कार्य बड़ी तेजी के साथ हुए है। विकास खंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के तीन मोटर मार्गों का प्रथम व द्वितीय चरण का निर्माण कार्य पूरा होने पर इन मोटर मार्गों पर अब इसी माह से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब पैदल दूरी नापने से शीघ्र निजात मिलने वाली है। पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि विकास खंड देवप्रयाग के ललथ-सिवालीधार करीब 16 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि कीर्तिनगर ब्लाक के सुपाणा-धारी सात किमी मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य जारी है। यह कार्य भी जून तक पूरा हो जाएगा। रतूड़ी ने बताया कि मुलाणा-कांडी और सिल्काखाल गोनी ऐराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। दोनों मोटर मार्गों को लिंक करने वाले 400 मीटर पैच पर पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है, जो कि 10 दिन में पूरा हो जाएगा। ट्रायल के बाद इन मोटर मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिल्काखाल-गोनी और मुलाणा-कांडी मोटर मार्ग के आपस में लिंक होने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को फायदा होगा। लोगों को श्रीनगर और ब्लाक तथा तहसील मुख्यालय आने जाने के लिए करीब 20 किमी की अतिरिक्त दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed