फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The noise of the campaign has stopped, now the candidate from door to door

थम गया प्रचार का शोर, अब प्रत्याशी घर-घर

Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The noise of the campaign has stopped, now the candidate from door to door
विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर प्रचार में जुट गए हैं। वहीं प्रचार के आखिरी दिन सभी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कई प्रचार वाहन नगर और गांवों में घूमते रहे। भाजपा और कांग्रेस ने नगरीय क्षेत्रों में रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए पूरे दिन प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों का शोर खूब सुनाई दिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में 31 प्रत्याशी हैं, जिनके प्रचार वाहन दिनभर दौड़ते रहे। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने रैली निकालकर माहौल बनाने का प्रयास किया। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को निकली रैलियों में भीड़ भी काफी देखी गई। शनिवार शाम पांच बजे प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी और समर्थक घर-घर प्रचार में जुट गए।
विज्ञापन

श्रीनगर/उत्तरकाशी। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग और श्रीनगर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ जन समर्थन जुटाया। शनिवार को देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी डा. उत्तम सिंह भंडारी व श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र से एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के डा. संदीप कुमार, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। वहीं भाजपा, कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर रैली आयोजित की गई। उधर, उत्तरकाशी में भी गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में आप व कांग्रेस ने जनसभा के साथ ही रैली का आयोजन किया। इसके अलावा यमुनोत्री सीट पर भी निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने भी क्षेत्र में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विस में भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने जनसंपर्क किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जबकि उक्रांद प्रत्याशी ने रोड शो किया। वहीं, आप प्रत्याशी प्यार सिंह नेगी ने रुद्रप्रयाग नगर में प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने बच्छणस्यूं में जनता से वोट मांगे। केदारनाथ विस सीअ में भाजपा की शैलारानी रावत, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, निर्दलीय कुलदीप रावत, आप के सुमंत तिवारी ने प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed