{"_id":"610d2b4a8ebc3eeb4b250ffa","slug":"the-newly-created-nagar-panchayat-thalisain-came-into-existence-pauri-news-drn3866748155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्तित्व में आई नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्तित्व में आई नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण अस्तित्व में आ गई है, जिससे अब जिले में निकायों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि नगर पंचायतों की संख्या जिले में बढ़कर तीन हो गई है। शासन ने नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र रावत को नगर पंचायत थलीसैंण का प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ईओ ने कहा कि पदभार संभालकर जल्द ही नगर पंचायत के ढांचे को विकसित करने के लिए तहसील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर साकार रूप दिया जाएगा।
तहसील व ब्लाक मुख्यालय थलीसैंण अब पौड़ी जिले का सातवां निकाय बन गया है। नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण में ग्राम पंचायत कैन्यूर, राजस्व गांव रंडोला के साथ ही मैरवा तोक को शामिल किया गया है। इसमें 675 परिवार शामिल हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार थलीसैंण नगर पंचायत की जनसंख्या 2,982 है। नगर पंचायत थलीसैंण में चार वार्ड बनाए गए हैं। जिले में नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका पौड़ी, श्रीनगर व दुगड्डा और नगर पंचायत सतपुली व स्वर्गाश्रम शामिल हैं।
- नगर पंचायत थलीसैंण के कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अस्थायी कार्यालय की व्यवस्था कर ली जाएगी। साथ ही नवनियुक्त प्रभारी ईओ को प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। - रविंद्र बिष्ट, प्रभारी एसडीएम थलीसैंण।
विज्ञापन
- नगर पंचायत थलीसैंण का दो मंजिला कार्यालय भवन पांच नाली भूमि पर तैयार किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए आगणन तैयार कर लिया गया है। - संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग पौड़ी।