फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The final match of Pabau football tournament was named after Chopdyun.

Pauri News: पाबौ फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चोपड्यूं के नाम रहा

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The final match of Pabau football tournament was named after Chopdyun.

विज्ञापन




पाबौ। विकासखंड पाबौ में आयोजित दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच चोपड्यूं टीम के नाम रहा। फाइनल मैच एफसी चोपड्यूं व एफसी कोटा के बीच खेला गया। जिसमें चोपड्यूं टीम ने 4-1 से मैच अपने नाम किया।

ब्लॉक मुख्यालय के खुड्डेश्वर मैदान में स्व. प्रताप सिंह व बलिदानी विपिन गुसाईं स्मृति में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एफसी चोपड्यूं व एफसी कोटा के बीच खेला गया। चोपड्यूं व कोटा की टीमों ने रणनीति के तहत शुरू से ही आक्रमक खेलते हुए शानदान खेल का प्रदर्शन किया। दोनाें ही टीमों को गोल के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए मैच के अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। जिससे चलते पेनल्टी शूटआउट से मैच का परिणाम निकला गया। जिसमें चोपड्यूं की टीम 4 तो कोटा की टीम एक ही गोल कर पाई। मैच में हैट्रिक गोल करने वाले खिलाड़ी केसी चोपड्यूं को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन जिला सहकारिता समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई ने किया। इस मौके पर फुटबाल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी, संयोजक दुर्गेश थपलियाल, भरत रावत, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह नेगी और जगमोहन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed