फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The final match of football will be between Income Tax and Pauri United

Pauri News: इनकम टैक्स व पौड़ी यूनाइटेड के बीच होगा फुटबाल का फाइनल मुकाबला

Fri, 06 Jun 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The final match of football will be between Income Tax and Pauri United

विज्ञापन




पौड़ी। जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला इनकम टैक्स दिल्ली व नॉदर्न रेलवे दिल्ली के बीच खेला गया। शडन डैथ में इनकम टैक्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। आठ जून को इनकम टैक्स व पौड़ी यूनाइटेड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

शुक्रवार को कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने किया। इस दौरान सांसद बलूनी ने कहा पौड़ी प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण एक अद्भुत स्थल है। यहां खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक कार्य किया जा रहा है। कहा कि पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम व तारामंडल (प्लैनेटेरियम) के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के महोत्सवों से न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिलती है। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार का हर संभावित दिशा में विकास कार्यों को गति दे रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के पहले हाॅफ में नॉदर्न रेलवे के जितेंद्र राणा ने तीन मिनट में पहला व 28वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकम टैक्स की टीम ने पलटवार करते हुए अजय सिंह ने 75वें और मृदुल ने 87वें मिनट में गोल कर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद पैनाल्टी शूटआउट में 3-3 गोल से मुकाबला एक बार फिर बराबर हो गया। जिसके बाद शडन डैथ में इनकम टैक्स ने 7-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में प्रशांत बिष्ट, दीपक रावत, मिलन क्षेत्री, राजेंद्र रावत व सुरेंद्र रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक बृजमोहन सिंह व सह-संयोजक रवि रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आगामी 8 जून को पौड़ी यूनाइटेड व इनकम टैक्स दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed