फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The fear of leopard increased again in Gajald village

Pauri News: गजल्ड गांव में फिर बढ़ी गुलदार की दहशत, ग्रामीणों ने निजात दिलाने की मांग उठाई

Sat, 20 Dec 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
The fear of leopard increased again in Gajald village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे सत्यखाल के समीप गुलदार प्रभावित गजल्ड गांव में फिर से गुलदार सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए गढ़वाल वन प्रभाग के उप वन संरक्षक से मुलाकात कर उन्होंने ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 22 दिसंबर से वन प्रभाग में अनशन शुरू किया जाएगा। वहीं पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 अपर चोपड़ा व वार्ड 11 गडोली गांव में भी गुलदार दिखाई दे रहा है। स्थानीय प्रदीप कुमार व नवीन सिंह ने बताया कि शाम ढलते ही घनी आबादी वाले मोहल्लों के आस पास गुलदार देखा जा रहा है।

शनिवार को गजल्ड के प्रधान शंकर प्रसाद नौटियाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने गढ़वाल वन प्रभाग के उप वन संरक्षक से मुलाकात की। बताया कि प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड गांव में गुलदार ने बीते चार दिसंबर को एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला था। आदमखोर को वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाद में ढेर कर दिया था। बताया कि क्षेत्र के आसपास के गांवों में फिर से गुलदार धमक रहा हैजिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्हाेंने विभाग से जल्द गांव को गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई। वहीं उप वन संरक्षक महातिम यादव ने कहा कि क्षेत्र में टीम नियमित रूप से गश्त कर रही है। गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर अमन नौटियाल, अरूण, देवीप्रसाद, लोकेश नौटियाल, मुकेश, शैलेंद्र नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed