{"_id":"5f05f5538ebc3e63d9125ef2","slug":"the-drunk-couple-ruckus-broke-into-the-landlord-house-shrinagar-news-drn349421723","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दंपती का हंगामा, मकान मालिक के घर में तोड़-फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में दंपती का हंगामा, मकान मालिक के घर में तोड़-फोड़
Thu, 09 Jul 2020 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीकोट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीकोट
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
श्रीकोट में मंगलवार रात एक दंपती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। महिला ने तो मकान मालिक के घर में तोड़-फोड़ तक कर दी। नगर पालिका सभासद और पुलिसकर्मी महिला को समझाने गए तो महिला ने उनके साथ भी अभद्रता की। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़-फोड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
बेस अस्पताल के नजदीक एक घर में मंगलवार रात एक बजे से लेकर तड़के तीन बजे तक हंगामा होता रहा। यहां प्रवीण तिवारी के मकान में पीडब्ल्यूडी में काम करने वाला गाजियाबाद का एक ठेकेदार अपनी पत्नी सहित किराये में रहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि ठेकेदार अपनी पत्नी के साथ शराब पी रहा था। थोड़ी ही देर में दोनों झगड़ने लगे। आरोप है कि मकान मालिक उन्हें समझाने गए तो महिला ने उनके साथ अभद्रता की, उन्हें फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने गमला फेंककर बिजली का मीटर तोड़ दिया। इसके बाद वह मकान मालिक के कमरे में घुस गई और वहां तोड़-फोड़ करने लगी।
विज्ञापन
प्रवीण ने इसकी सूचना पालिका सभासद विभोर बहुगुणा और पुलिस चौकी को दी। जब ये लोग महिला को समझाने पहुंचे, तो महिला ने उनसे भी गाली गलौज की। आरोप है कि उसने मकान मालिक के 75 वर्षीय ससुर से भी अभद्रता की। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मकान मालिक प्रवीण तिवारी की शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।