{"_id":"682f6409d2887c98140ad780","slug":"the-danger-is-increasing-due-to-the-movement-of-overloaded-vehicles-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-697371-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम कार्यालय से होकर अलकनंदा नदी की ओर जाने वाली नर्सरी रोड पर खनन सामग्री से लदे ट्रकों की बड़ी संख्या में आवाजाही से मार्ग पर खतरा बढ़ रहा है। सुबह स्कूल जाने व दिन में छुट्टी के समय पर भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण न होने से लोगों में रोष है।
अलकनंदा नदी किनारे से खनन सामग्री लेकर जाने वाले वाहन नर्सरी रोड पर सरपट दौड़ रहे हैं। मार्ग पर तेज ढलान व चढ़ाई होने से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस मार्ग के दोनों ओर वाहन पार्क किए रहते हैं। जिससे मार्ग और भी संकरा हो गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बावजूद स्थिति नहीं सुधर पा रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर भीड़-भाड़ होने के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित की जानी चाहिए। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।