{"_id":"615c90b58ebc3edac41df438","slug":"the-contractors-accused-the-department-of-breach-of-promise-shrinagar-news-drn39247978","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने विभाग पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने विभाग पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन
अलकनंदा ठेकेदार संगठन कीर्तिनगर ने लोक निर्माण विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 13 अक्तूबर से कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लिखित समझौते के बाद भी विभाग ने निर्माण कार्यों की बड़ी निविदाएं जारी की हैं। इस कारण बेरोजगारी से परेशान ठेकेदारों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी व अधीक्षण अभियंता को भेजे ज्ञापन में ठेकेदार संगठन ने कहा कि लंबे समय से संगठन बड़ी निविदाओं के खिलाफ आंदोलित है। कई बार प्रदर्शन और विभागीय कार्यालय पर तालाबंदी के बाद स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में इस विषय पर समझौता हुआ था। इसमें निर्णय लिया गया था कि निर्माण कार्यों की कुल निविदाओं में एक बड़ी और तीन छोटी निविदाएं जारी की जाएंगी लेकिन विभाग ने कीर्तिनगर ब्लॉक के बीरखाल-बरसीला-मणजुली मोटर मार्ग निर्माण की बड़ी निविदा जारी की है। इसके अलावा सुपाणा-धारी से भ्यूपाणी व पौड़ीखाल भासौं से ग्वालना नगर मोटर मार्ग निर्माण के लिए बड़ी निविदाएं की गई हैं जो ठेकेदार संगठन के साथ किए गए लिखित समझौते के खिलाफ है। उन्होंने 13 अक्तूबर तक बड़ी निविदाओं को निरस्त कर उनके स्थान पर छोटी निविदाएं जारी न किए जाने पर विभागीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू करने की चेतावनी दी है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, जयपाल सिंह पंवार, महिपाल बुटोला, विनोद रावत, स्वर्ण सिंह बंगारी, गुड्डा सिंह कठैत, जवाहर सिंह पंवार और केशवानंद डंगवाल आदि शामिल थे।