फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The committee will inspect the land and works of Government Polytechnic Joganisain.

Pauri News: कमेटी करेगी राजकीय पॉलिटेक्निक जोगणीसैण की भूमि व कार्यों का निरीक्षण

Wed, 03 Dec 2025 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
The committee will inspect the land and works of Government Polytechnic Joganisain.
कीर्तिनगर। विकासखंड के जोगणीसैण में स्वीकृत राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी नौ दिसंबर को निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। टीम यहां पर पॉलिटेक्निक निर्माण के लिए जमीन की उपयोगिता, पूर्व में हुए कार्यों व निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस संदर्भ में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जोगणीसैण में लंबे समय से पॉलिटेक्निक निर्माण की मांग जोरों पर है। पूर्व में यहां पर कार्यदायी संस्था द्वारा अधूरा कार्य छोड़ा गया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अपनी जमीन सरकार को दान दी है, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद क्षेत्र को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गत सितंबर माह में तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा पॉलिटेक्निक के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई है। इस संदर्भ में प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है, लेकिन अभी तक कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की ओर से उक्त भूमि निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त है या नहीं, यदि उपयुक्त नहीं है तो अन्य स्थान पर भूमि चयन का प्रयास कर भवन निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ाए जाने के संदर्भ में अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। प्राविधिक शिक्षा निदेशक देशराज ने बताया कि इस मामले में गठित टीम नौ दिसंबर को जोगणीसैण पहुंचेगी। टीम की ओर से तैयार रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

--
अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाली संस्था पर होगी कार्रवाई
प्राविधिक शिक्षा निदेशक देशराज ने बताया कि पूर्व में अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाली संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल निर्माण पर हुए बजट का कैलकुलेशन किया जा रहा है। कैलकुलेशन के आधार पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed