फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The command of the 102-year-old Pauri District Panchayat will be in the hands of a female president

Pauri News: 102 साल पुरानी पौड़ी जिला पंचायत की कमान महिला अध्यक्ष के हाथों में होगी

Thu, 07 Aug 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The command of the 102-year-old Pauri District Panchayat will be in the hands of a female president

विज्ञापन
पौड़ी। करीब 102 साल पुरानी पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सीट एक बार फिर से महिला के हाथ में होगी। शासन ने अध्यक्ष पद को महिला आरक्षित करने पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस बार पौड़ी में महिला अध्यक्ष की हैट्रिक पारी होगी।अविभाविज उत्तर प्रदेश शासन काल में कभी कोई महिला अध्यक्ष नहीं बनीं। जबकि राज्य बनने के बाद से लेकर अभी तक पौड़ी में चौथी बार महिला अध्यक्ष बनेगी। पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्षों के अभी तक के पूरे कार्यकाल को देखा जाए तो चार महिला और एकमात्र पुरुष अध्यक्ष निर्वाचित हुए। राज्य बनने के बाद पौड़ी जिला पंचायत सीट पर एकमात्र केशर सिंह नेगी ही पुरुष अध्यक्ष निर्वाचित हो पाए।



पौड़ी को सर्वाधिक मिली महिला अध्यक्षों की कमान

राज्य बनने के बाद महिला अध्यक्षों को पौड़ी जिला पंचायत की कमान सबसे अधिक बार मिली है। अविभाजित यूपी के बाद 2003 में पौड़ी की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी कैंयूरा निर्वाचित हुई। इसके बाद 2014 में दीप्ति रावत, 2019 में शांति देवी अध्यक्ष चुनीं गईं। जबकि वर्ष 2008 में केशर सिंह नेगी जिला पंचायत पौड़ी के एकलौते पुरुष अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन




अभी तक हुए 24 अध्यक्ष, एक भी महिला नहीं



देश की आजादी से पूर्व बनीं पौड़ी जिला पंचायत सीट पर कई दिग्गज नेता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 16 जून 1923 को पहले अध्यक्ष बृजमोहन चंदोला बने। जबकि देश की आजादी के दौरान पौड़ी जिला पंचायत सीट पर दिग्गज नेता और लगातार चार बार गढ़वाल सांसद भक्त दर्शन अध्यक्ष रहे। अविभाजित यूपी से लेकर उत्तराखंड बनने तक जिला पंचायत में कुल 24 अध्यक्ष हुए। जबकि इस दौरान पौड़ी में एक भी महिला अध्यक्ष निर्वाचित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षों से ज्यादा प्रशासकों के हवाले रहा जिला पंचायत पौड़ी

वर्ष 1923 में जिला पंचायत पौड़ी में पहला अध्यक्ष चुना गया। जबकि वर्ष 1958 में जिला पंचायत के पहले प्रशासक तत्कालीन डीएम जेड ए किरमानी हुए। वर्ष 1958 से लेकर अक्तूबर 1961 तक जिला पंचायत तीन-तीन प्रशासक/डीएम के हवाले रही। जबकि 1977 से लेकर 1989 तक लगातार सात प्रशासक/डीएम रहे।




अध्यक्ष की दौड़ में ये नवनिर्वाचित महिलाएं आगे

जिला पंचायत की महिला अध्यक्ष घोषित होने पर एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष शांति देवी, निवर्तमान उपाध्यक्ष रचना बुटोला व वंदना रौथाण को अध्यक्ष निर्वाचित होने की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed