फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The child of the minor child will be sent to Shishu Niketan Dehradun

नाबालिग प्रसूता की बच्ची को भेजा जाएगा शिशु निकेतन देहरादून

Sun, 06 Sep 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
The child of the minor child will be sent to Shishu Niketan Dehradun
थाना क्षेत्र पैठाणी की नाबालिग प्रसूता की बच्ची को शिशु निकेतन देहरादून भेजा जाएगा। नाबालिग प्रसूता के परिजनों ने नवजात को अपनाने से इंकार कर दिया है। हालांकि वे अपनी बेटी का पालन-पोषण करने को तैयार हैं। परिजनों ने नवजात को रखने में असमर्थता जताते हुए बाल कल्याण समिति को लिखित पत्र दिया है। प्रसूता व नवजात अभी अस्पताल में हैं। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष इंदु वशिष्ठ ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही नवजात को शिशु निकेतन देहरादून भेजा जाएगा। साथ ही नवजात को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पैठाणी में विगत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था। किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल आने के बाद मिली थी। उसके पिता ने मामले में थाना पैठाणी में बेटी के साथ दुराचार के आरोप में नामजद तहरीर दी थी। तहरीर में किशोरी ने गांव के ही एक किशोर पर दुराचार का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार देर शाम जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष इंदु वशिष्ठ ने अस्पताल पहुंच नाबालिग प्रसूता व परिजनों से मुलाकात की। अध्यक्ष ने प्रसूता व परिजनों की काउंसिलिंग भी की। वशिष्ठ ने बताया कि समिति ने अब नवजात बच्ची को शिशु निकेतन देहरादून भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आरोपी नाबालिग भेजा बाल सुधार गृह
पौड़ी। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। बोर्ड के आदेश के बाद आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह पौड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed