फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The administration sealed the madrasa running without registration in Pauri

Pauri News: पौड़ी में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसे को प्रशासन ने किया सील

Tue, 13 May 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The administration sealed the madrasa running without registration in Pauri
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित एक मदरसे को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। इस मामले में बीते दिनों समाज कल्याण विभाग ने मदरसे का निरीक्षण कर पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों की जांच की थी। हालांकि जांच में मदरसे का सोसाइट एक्ट 1960 के तहत पंजीकरण पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को राजस्व प्रशासन की टीम पौड़ी ने मालरोड स्थित शिराजुल उमूल मदरसे को सील कर दिया। एसडीएस सदर रेखा आर्य अगुवाई में राजस्व, पुलिस और समाज कल्याण विभाग की टीम पहुंची। जहां टीम ने मदरसा के पंजीकरण के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसे सील कर दिया। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली ने बताया कि मदरसे के दस्तावेजों के मुताबिक वह वर्ष 2000 से संचालित हो रहा है। जिसमें 28 बच्चे उर्दू और अरबी भाषा की शिक्षा ले रहे हैं। इसके लिए दो मौलियों को तैनात किया गया है। एसडीएम आर्य ने बताया कि मदरसा संचालकों को उत्तराखंड मदरसा बोर्ड से मान्यता लेने के निर्देश दिए गए हैं। मान्यता संबंधी दस्तावेज प्राप्त होने तक मदरसे को सील रखा जाएगा। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल पौड़ी कमलेश शर्मा, एनटी उपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed