फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tehsil and block of villages could not get the facility on change

गांवों की तहसील और ब्लाक तो बदले पर नहीं मिल पाई सुविधा

Mon, 25 Jul 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsil and block of villages could not get the facility on change
विकास खंड देवप्रयाग की 12 ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर ब्लाक में शामिल किए जाने के तीन वर्ष बाद भी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की राह आसान नहीं हो पाई है। आज भी ग्रामीणों को कीर्तिनगर विकास खंड में शामिल किए जाने के बाद देवप्रयाग ब्लाक स्थित विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों को देवप्रयाग विकास खंड से हटाकर कीर्तिनगर ब्लाक में शामिल किया गया। वजह यह थी कि देवप्रयाग क्षेत्र की इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य व प्रमाणपत्र आदि के लिए करीब 30 से 48 किमी दूर हिंडोलाखाल जाना पड़ता था जबकि कीर्तिनगर ब्लाक की दूरी सम्मलित ग्राम पंचायत बागवान, लक्ष्मोली, डडुवा, भंडाली, सौडूृ, नौली, गौली, बरसोली, गवांणा, उमरी, जखेड़ व तल्याकोट से करीब 7 से 10 किलोमीटर है। कीर्तिनगर ब्लाक में शामिल होने पर ग्रामीणों को लगा कि उनकी मुश्किलें अब आसान होने वाली है लेकिन प्रशासन और विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सौडू विरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका गांव विकास खंड कीर्तिनगर में शामिल किए जाने के बाद भी उन्हें देवप्रयाग ब्लाक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आज भी स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, बाल विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों के लिए उन्हें देवप्रयाग ब्लाक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जबकि इस संबंध में गत वर्ष मुख्य विकास अधिकारी की ओर से सभी विभागों को आदेश जारी कर शामिल गांवों को विकास खंड कीर्तिनगर स्थित कार्यालयों से सुविधा व लाभ दिए जाने को कहा गया था लेकिन इसके बाद भी आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास खंड कीर्तिनगर में शामिल गांवों की समस्या को दिखवाया जाएगा कि किन कारणों से आज तक समस्या बनी हुई है। डा. सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed