फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teams of Bageshwar, Pithoragarh, Kotdwar and Dehradun won in football.

Pauri News: हल्द्वानी के लिए फुटबाल में बागेश्वर, पिथौरागढ़, कोटद्वार व देहरादून की टीमें जीती

Tue, 05 Dec 2023 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Teams of Bageshwar, Pithoragarh, Kotdwar and Dehradun won in football.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। खेल विभाग की ओर से आयोजित ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट दूसरे दिन जारी रहा। बागेश्वर व चम्पावत के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें चम्पावत की टीम शुरू से ही बागेश्वर पर भारी रही। चम्पावत ने पूरे मैच में चार गोल किए। जवाब में बागेश्वर महज दो ही गोल कर पाई।
दूसरा मैच पिथौरागढ़ व हरिद्वार के बीच खेला गया। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए हरिद्वार पर एक के बाद एक लगातार पांच गोल दाग दिए। जवाब में हरिद्वार एक भी गोल नहीं कर पाई, और अंत में शून्य गोल पर सिमटकर रह गई। तीसरा मैच टिहरी व कोटद्वार की टीमों के बीच खेला गया। कोटद्वार ने टिहरी को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। जबकि देहरादून व श्रीनगर के बीच हुआ चौथा मैच काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी। अंत में देहरादून ने यह मुकाबला 7-6 से जीत लिया। मैच के निर्णायक रविंद्र भंडारी, दीपक जोशी, सत्यदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील रावत, आशीष कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुकरेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में

पौड़ी। शहर के श्रीगुरू रामराय स्कूल के चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य एमसी पोखरियाल ने बताया कि छात्रा आराध्या बहुगुणा का टेबल टेनिस, श्रुति बर्थवाल का चित्रकला, प्रियंका नेगी का मूर्तिकला व मुस्कान कंडवाल का चयन कबड्डी के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed