{"_id":"6afc588e8fbf302cc50acad5","slug":"cultural-evening-dedicated-to-educational-institutions-pauri-news-c-51-1-pri1002-116336-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिक्षण संस्थानों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिक्षण संस्थानों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
Tue, 17 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
शरदोत्सव में प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग में हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। नगर पालिका की ओर से आयोजित शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। रामलीला मैदान में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्राथमिक वर्ग में राधा-कृष्ण लीला थीम पर केंद्रीय विद्यालय, बीआर मॉर्डन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय नंबर-5, हिल इंटरनेशनल, एसजीआरआर और आदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में उत्तराखंड के लोकनृत्यों की थीम पर बीआर मॉर्डन, डीएवी इंटर कॉलेज, ब्राइट स्टार, हिल इंटरनेशनल, सेंट थॉमस स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, एसजीआरआर और नेहरू मोंटेश्वरी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। सीनियर वर्ग में हिल्स इंटरनेशनल ने कन्नड़, बीआर मॉर्डन ने राजस्थानी, केंद्रीय विद्यालय ने सिरमौरी नाटी, विद्या मंदिर तिमली ने बांग्ला, एसजीआरआर ने लावणी और मैसमोर इंटर कॉलेज ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल, प्रवीण नेगी, मनोज रावत अंजुल, व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा और सचिव देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
35 बच्चों ने बेबी शो में किया प्रतिभाग
- शरदोत्सव के तहत मंगलवार को बेबी शो आयोजित हुआ जिसमें नौनिहालों के स्वास्थ्य जांच और गतिविधियों का आकलन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे राधा, शिवजी, पारंपरिक पहाड़ी आदि रंगबिरंगी पोशाकों में नजर आए। कार्यक्रम संयोजक सभासद संगीता रावत ने बताया कि बेबी शो में अंडर पांच साल तक के 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परिणाम शरदोत्सव के समापन पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
आशिया, खुशबू, कृष्णा व रवीना ने बनाई सबसे अच्छी पेंटिंग
पौड़ी। शरदोत्सव के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में आशिया अंसारी सेंट जेम्स स्कूल प्रथम, श्रवण रावत सेंट थॉमस द्वितीय व आराध्य खत्री सेंट जेम्स तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में खुशबू हिल्स इंटरनेशनल ने पहला, प्रेरिता बड़थ्वाल बीआर मॉर्डन ने दूसरा और अराध्य नेगी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में कृष्णा जीआईसी प्रथम, सक्षम एसजीआरआर द्वितीय और कनिका गुसाईं बीआर मॉर्डन तृतीय रहीं। ओपन वर्ग में रवीना सिरोही ने पहला, नेहा रावत ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में त्रिलोक नेगी, आशीष नेगी व अरविंद कुमार निर्णायक रहे।
चौथे मैच में वार्ड एक व 11 विजेता
पौड़ी। शरदोत्सव के तहत कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैच वार्ड एक और 11 के नाम रहे। पहला मैच वार्ड एक व तीन के बीच रहा। दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल पर प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को बराबरी की टक्कर दी। मैच के अंत में वार्ड एक ने गोल पर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरा मैच वार्ड 8 और 11 के बीच खेला गया। शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्ड 11 ने चार गोल किए। जवाब में वार्ड 8 महज एक गोल कर पाया।