राजकीय शिक्षक संघ ने कोविड ड्यूटी के बदले उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने महामारी काल में नियमानुसार 28 दिन का अवकाश दिए जाने की मांग भी की।
शुक्रवार को शिक्षा परिसर पौड़ी में राजकीय शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत से मुलाकात की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह रावत व महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने शैक्षणिक उन्नयन गोष्ठी के लिए एक दिवसीय अवकाश दिए जाने, दीर्घावकाश के लिए चयन-प्रोन्नत वेतनमान को समिति का गठन कर दिसंबर दूसरे सप्ता तक स्वीकृति आदेश दिए जाने, सहायक अध्यापक एलटी की स्थायीकरण सूची निर्गत किए जाने सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल रतन सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी भवान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद