फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher Development Program started in Ghurdauri College

घुड़दौड़ी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम शुरू

Mon, 14 Sep 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher Development Program started in Ghurdauri College
जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते यूकोस्ट महानिदेशक डा. राजेंद्र - फोटो : PAURI
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय शिक्षक विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। वेबिनार का उद्घाटन उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल ने किया। उन्होंने जैव सूचना विज्ञान व ड्रग डिस्कवरी के संयुक्त शोध पर जोर दिया। कहा कि जैव सूचना विज्ञान दवा की खोज को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डा. एचएस भदौरिया ने कंप्यूटर-एडेड ड्रग डिजाइन शोध, डा. ममता बौंठियाल ने दवाओं के थर्ड स्टेज के क्लीनिकल ट्रायल, डा. मनीष गुप्ता ने सिस्टम बायोलॉजी और ड्रग डिस्कवरी के बारे में बताया। वेबिनार में 200 से अधिक विशेषज्ञों, शिक्षकों व शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान व संचालन सुरभि लिंगवाल ने किया। वेबिनार में डा. अरुण भट्ट, पपेंदर कुमार, बनित नेगी, प्रांशु डंगवाल, जितेंद्र रौथाण और विवेक टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed