Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher Babita receives the Shiksha Jyoti Samman

Pauri News: शिक्षिका बबीता को मिला शिक्षा ज्योति सम्मान

Thu, 12 Nov 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 12 Nov 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Teacher Babita receives the Shiksha Jyoti Samman
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। मैती संस्था की ओर से कीर्तिनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली अकरी की अर्थशास्त्र प्रवक्ता बबीता थपलियाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'शिक्षा ज्योति सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं मैती संस्था के संस्थापक पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने प्रदान किया। स्व. त्रिलोक सिंह रावत की स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान प्रतिवर्ष शिक्षा के उन्नयन, नवीन एवं अभिनव प्रयोगों तथा शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन अध्यापकों को प्रदान किया जाता है। कर्णप्रयाग के नंदासैंण में आयोजित “पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान 11 नवंबर को यह प्रतिष्ठित सम्मान बबीता को प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed