फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   tanu wins race

सौ मीटर दौड़ में हरेंद्र और तनु ने बाजी मारी

Sun, 01 Nov 2015 10:26 PM IST
पाबौ
पाबौ Updated Sun, 01 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
राजीव खेल अभियान के अंतर्गत पाबौ ब्लाक की खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई ओपन वर्ग के बालक बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में हरेंद्र और तनु ने बाजी मारी।  
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की पहल पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख गेंदालाल ने किया। इसके अंतर्गत हुई बालक ओपन वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरेंद्र प्रथम, अमित द्वितीय, शैलेश तृृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, जगत द्वितीय, अतुल तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अजय प्रथम, सौरभ द्वितीय और राजदेव तृतीय रहे। तीन हजार मीटर की दौड़ में सौरभ प्रथम, शिवानी द्वितीय, विकास तृतीय रहे। गोला फेंक में मनीष प्रथम, कमल द्वितीय और सोनू तृतीय, चक्का फेंक में कमल प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका ओपन वर्ग की 100 मीटर रेस में तनु प्रथम, दीप्ति द्वितीय, रमिता तृतीय, 800 मीटर की दौड़ में शिवानी प्रथम, रजनी द्वितीय, सोनम तृतीय रही। 15 सौ मीटर की रेस में सपना प्रथम, अंकिता द्वितीय, आंचल तृतीय रही। बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता में सिमखेत विजेता, बुंगा उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में धारकोट विजेता, सिमखेत उप विजेता रहा। मनोरंजन लड्डू प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, अरुण द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में राकेेश कठैत, जितेंद्र राणा, जयपाल नेगी, ईश्वर रावत आदि का सहयोग रहा। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीएस चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed