फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tablets distributed to students in college Pokhara

महाविद्यालय पोखड़ा में छात्र-छात्राओं को वितरित किए टेबलेट

Fri, 01 Apr 2022 05:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to students in college Pokhara
महाविद्यालय पोखड़ा में टेबलेट के साथ छात्र-छात्राएं व साथ में शिक्षक-कर्मचारी। - फोटो : PAURI
जिले में माध्यमिक विद्यालयों के बाद पहली बार महाविद्यालय पोखड़ा में मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के तहत छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। इस दौरान प्राचार्य डा. विद्या राम ने छात्रों से टेबलेट का शैक्षणिक व सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. विद्या राम ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत 47 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किए गए हैं। छात्रों को टेबलेट मिलने से वे देश व दुनिया में संबंधित विषयों के पाठ्यक्रमों से भी अवगत हो पाएंगे। अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने कहा कि शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में यह अच्छा कदम है, लेकिन छात्रों को इसके उपयोग में सावधानी भी बरतनी होंगी। कार्यक्रम में राज ममता, डा. ऋषिकांत प्रजापति, आशा आर्य ने छात्रों को टेबलेट के उपयोग को लेकर जानकारी प्रदान की। इस मौके पर छात्रा शालिनी रावत, साक्षी रावत, कशिश, छात्र विनय भदोला व अंकित रावत ने कहा कि टेबलेट मिलने से अब पढ़ाई और आसान हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. राम ने संभाला पदभार
पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में नवनियुक्त प्राचार्य डा. विद्या राम ने पदभार संभाल लिया। वे इससे पहले महाविद्यालय रिखणीखाल में सेवारत थीं। डा. राम मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। वह उत्तराखंड में विगत 22 वर्षों से सेवारत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed