फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Symbolic demonstration of students against the examinations

परीक्षाओं के विरोध में छात्रों का सांकेतिक प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2020 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Symbolic demonstration of students against the examinations
गढवाल विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर प्रर्दशन करते डीएसओ छात्र संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को भी प्रमोट करने की मांग के लिए छात्र संगठन एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) ने विवि गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को ज्ञापन भेजकर परीक्षाएं रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां बिड़ला परिसर के छात्रसंघ सहसचिव अंकित बुटोला और एआईडीएसओ की श्रीनगर इकाई सचिव मनीषा सेमवाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं विवि के गेट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लागू हुए लॉकडाउन के कारण से छात्र-छात्राएं परेशानी में हैं। जब लॉकडाउन हुआ था, तो वह कई गुना किराया देकर अपने घर किसी तरह पहुंचे थे। अब उन्हें परीक्षा देने वापस बुलाया जा रहा है। जबकि वर्तमान में कारोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने कहा कि जीवन से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। ऐसे में परीक्षाएं करवाना सोच से बाहर है। ज्ञापन में रेशमा पंवार, पूजा भंडारी, रंजना बत्र्वाल व संदीप कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं, जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक ओर कुलपति कोविड-19 का हवाला देते हुए छात्र संघ से मिलने से इंकार कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर परीक्षाएं करवा रही हैं। यदि आगामी सोमवार तक परीक्षाओं के संबंध में कुलपति से वार्ता नहीं होती है, तो छात्र संघ आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed