फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Increase in patients with nosebleeds

Pauri News: नाक से खून आने के मरीज बढ़े

Sun, 01 Nov 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients with nosebleeds
फोटो
विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय में पहुंच रहे दो से तीन मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सर्दी के साथ ही उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में नाक से खून आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंचने लगे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन मरीज इस परेशानी के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ठंड में हवा शुष्क होने से नाक की अंदरूनी झिल्ली में सूखापन आ जाता है। वहीं उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

उपजिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल दत्त ने बताया कि सर्दियों में नाक की अंदरूनी झिल्ली सूखने से रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। ठंड में रक्तचाप में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे में हाईबीपी के मरीज नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराएं और दवाइयां समय पर लें। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इस समस्या के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नाक से खून आने पर सिर पीछे करने के बजाय थोड़ा आगे झुकाएं और नाक के नरम हिस्से को लगातार 10 से 15 मिनट तक दबाकर रखें। इसके बावजूद खून बंद न हो या बार-बार ऐसी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed