फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Suraj and Anshika came first in the under-14 600m race.

Pauri News: अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में सूरज और अंशिका प्रथम रहे

Fri, 02 Jan 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Suraj and Anshika came first in the under-14 600m race.
विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के खेल महाकुंभ में विधायक व अति​थियों को स्मृति चिंह्न भेंट करते आयो
गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल टिहरी गढ़वाल की ओर से शुक्रवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित स्टेडियम में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी (विधानसभा स्तरीय) का शानदार आगाज हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक विनोद कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में पहाड़ के पारंपरिक खेलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले दिन हुई अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में सूरज और अंशिका प्रथम रहे।
पहले दिन हुई अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में आयुष उप्रेती और सुमन द्वितीय वहीं प्रियांशु रावतऔर अनुष्का तृतीय रहे। 60 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध-मिष्टी, बादल-सुमन, नैतिक-दिव्या, लंबी कूद में कृष्णा कैंतुरा, मयंक राणा, आदित्य तृतीय, बालिका वर्ग में सिया, करिश्मा और साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. वायएस नेगी, जेष्ठ प्रमुख जगतनारायण रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, नरेंद्र कुंवर, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह कठैत, सतीश बलूनी, कमलेश थपलियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, पंकज व शैलेश मलासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ में दिखा पिट्ठू का रोमांच
श्रीनगर। खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के बीच बचपन का लोकप्रिय खेल पिट्ठू आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। खेल संघ उत्तराखंड के महासचिव मनिंदर सिंह लडोला ने बताया कि मुर्गा झपट जैसे खेल पहले से ही महाकुंभ का हिस्सा थे, लेकिन इस बार विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में पिट्ठू को पहली बार शामिल किया गया है, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। रस्साकशी जैसे खेलों को सांसद ट्रॉफी के स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। इन खेलों के जुड़ने से खेल महाकुंभ का रोमांच और अधिक बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed