{"_id":"59298fc295d7e4674fcb68ea69aceb17","slug":"sub-rjistar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब-रजिस्ट्रार ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब-रजिस्ट्रार ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 12 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानिरीक्षक निबंधन के आदेश पर नए सब रजिस्टार नंदकिशोर लोहिया ने कोटद्वार में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। रुड़की से यहां स्थानांतरित हुए निबंधन लिपिक मुकेश कुमार ने भी कार्यभार ग्रहण करते हुए रजिस्ट्री कार्य शुरू कर दिया है। नए रजिस्ट्रार ने यहां के निबंधक लिपिक को लैंसडौन के लिए रिलीव कर दिया।
विज्ञापन
जशोधरपुर की सोलह बीघा जमीन की मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी रजिस्ट्री के मामले में हुई मजिस्ट्रीयल जांच में घिरी सब-रजिस्ट्रार भावना कश्यप को शासन ने जिला मुख्यालय से संबद्ध करते हुए रुड़की के सब-रजिस्ट्रार नंद किशोर लोहिया को कोटद्वार कार्यालय से संबंद्ध करने के आदेश छह मई को किए थे।
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार के साथ ही उनके निबंधन लिपिक मुकेश कुमार को भी यहां संबद्ध कर दिया गया। नए सब रजिस्ट्रार ने अपने निबंधन लिपिक के साथ मंगलवार को कोटद्वार में कार्यभार ग्रहण करते हुए यहां कार्यरत निबंधन लिपिक लक्ष्मण सिंह बोरा को रिलीव कर दिया। मंगलवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लगी रही। करीब दो दर्जन से ज्यादा रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन