फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students upset due to postponement of student union election process in Garhwal University

गढ़वाल विवि में छात्र संघ चुनावों पर रोक

Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Students upset due to postponement of student union election process in Garhwal University
गढवाल विवि के सीनेट हाल मे चुनाव अधिकारी को कोर्ट का आदेश दिखाने की मांग करते छात्र नेता - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा है। आक्रोशित छात्र नेताओं ने बिड़ला परिसर मेें मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा का घेराव किया। जब मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को चुनाव कार्यालय से बाहर ले जाने लगे, तो छात्रों ने दरवाजे बंद कर दिए। बाद में व्हाट्सएप से हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिलने पर छात्र शांत हुए और उन्होंने समिति के सदस्यों को जाने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर में चुनाव संचालन समिति की ओर से छात्रसंघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी थी, लेकिन मीडिया में यह खबर प्रकाशित हो गई कि हाईकोर्ट ने विवि की नियमावली के अनुसार तीन माह के अंदर छात्र परिषद के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। दोपहर तक विवि को अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट के आदेश की भी जानकारी मिल गई। शाम को विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने आदेश जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए। कुलसचिव का पत्र मिलने के बाद शाम चार बजे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बहुगुणा ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी। जब छात्रों को इसका पता चला, तो उन्होंने चुनाव कार्यालय में घुसकर मुख्य चुनाव अधिकारी का घेराव कर दिया। उन्होंने आक्रोश जताया कि प्रत्याशियों की नामों की घोषणा बुधवार को होनी थी, लेकिन इसको बृहस्पतिवार तक खिसका दिया गया। उन्होंने कहा कि विवि ने छात्रों को गुमराह किया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नियंता मंडल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। जब मुख्य नियंता चुनाव अधिकारी को बाहर ले जाने लगे, तो छात्रों ने दरवाजे पर कुंडी लगा दी और उनको वापस लौटा दिया। छात्रों का कहना था कि चुनाव अधिकारी कोर्ट के आदेश की प्रति देें। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। वहीं चुनाव अधिकारी का कहना था कि सभी काम नियमों के तहत हो रहे हैं। पुलिस वेरिफिकेशन की वजह से बुधवार को नामों की घोषणा नहीं हो पाई थी। इसमें कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं है। छात्रों का गुस्सा देखते हुए व्हाट्सएप से कोर्ट के आदेश की प्रति मंगवाई गई, जो उनको व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी गई। लेकिन छात्र इस पर भी पहले संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि कोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने को नहीं कहा है, इसलिए इस प्रक्रिया को रोका न जाए। बाद में अधिकारियों के मनाने पर छात्र मान गए, तब चुनाव अधिकारी बाहर निकल सके। इस दौरान छात्रसंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित उछोली, सचिव राम प्रकाश, सुधीर जोशी, आयुष मियां, मंजीत रावत, अतुल सती, प्रदीप पंवार, संदीप राणा व अमित प्रदाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed