फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal News :Students stopped at the registrar and officer gate for two and a half hours

Garhwal News : छात्रों ने ढाई घंटे तक कुलसचिव और अधिकारियों को गेट पर रोका, मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 12:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

Dehradun News :छात्रों ने कुलसचिव व अधिकारियों का घेराव कर आक्रोश जताया। बाद में कम हुई सीटों के संबंध में तीन सितंबर को संकायाध्यक्षों की बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने करीब ढाई घंटे बाद गेट खोला।

विज्ञापन
Garhwal News :Students stopped at the registrar and officer gate for two and a half hours
परिसर में हंगामा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट घटाए जाने से नाराज छात्र संगठन जय हो के सदस्यों ने विवि का मुख्य गेट बंद कर कुलसचिव सहित अन्य अधिकारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। छात्रों ने कुलसचिव व अधिकारियों का घेराव कर आक्रोश जताया। बाद में कम हुई सीटों के संबंध में तीन सितंबर को संकायाध्यक्षों की बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने करीब ढाई घंटे बाद गेट खोला।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो सूत्री मांगों के लिए जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के गेट को रस्सों से बंद कर दिया जिसके चलते कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। छात्रों का कहना था कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर में लगभग 2400 सीट घटा दी है। यह पहाड़ के छात्रों के साथ अन्याय है। विश्वविद्यालय पहले ही स्थानीय छात्रों के पांच फीसदी कैंपस वैटेज को खत्म कर चुका है। अब सीयूईटी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा) से दाखिले होने हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने सीट कम कर दी है। ऐसे में पहाड़ के छात्रों के यहां दाखिले की संभावना कम हो गई है।
विज्ञापन


छात्रों ने रोष जताया कि अभी तक विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव की तिथि भी घोषित नहीं की है। लगभग 10:30 बजे कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी भी कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने उन्हें भी रोक लिया। कुछ देर बाद छात्रों को समझाने मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी भी आ गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन सितंबर को इस संबंध में संकायाध्यक्षों की बैठक है जिसमें छात्र भी आ सकते हैं। छात्र बैठक के संबंध में लिखित सूचना देने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि बैठक में मीडिया को भी आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के नहीं मानने पर कार्यवाहक डीएसडब्लू (अधिष्ठाता) प्रो. आरसी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित रूप से अवगत कराया कि तीन सितंबर को सीटों के संबंध में बैठक होगी। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद छात्रों ने गेट खोल दिया। विरोध जताने वालों मेें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित नेगी, आयुश मियां, सुधांशु थपलियाल और कैवल्य जखमोला आदि शामिल थे।

विवि के गेट बंद करने वाले छात्रों पर मुकदमा
गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट घटाने के विरोध में विश्वविद्यालय का गेट बंद करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी हेम चंद्र जोशी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य छात्रों के खिलाफ बलवा, रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं लगाई गई है। 

जोशी ने आरोप लगाया कि छात्रों के एक समूह ने मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जबरन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश किया। उन्होंने मुख्य द्वारा पर रस्सी बांधकर अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और आगंतुकों का रास्ता रोक लिया। इस समूह का नेतृत्व करते हुए आयुष मिया, अंकित रावत और सुधांशु दंगा/बलवा के लिए उकसा रहे थे। विश्वविद्यालय के कर्मचारी उन्हें समझा रहे थे तो उनसे अभद्र व्यवहार किया गया।


जोशी ने कहा कि पूर्व में उक्त छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय के कार्यों में बाधा डालने के प्रयास किए गए हैं। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर आयुष, अंकित और सुधांशु सहित अन्य छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed