फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students staged a magnificent performance of the play 'Virasat'.

Pauri News: छात्रों ने किया विरासत नाटक का शानदार मंचन

Wed, 26 Aug 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students staged a magnificent performance of the play 'Virasat'.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित नाट्य कार्यशाला में महेश एलकुंचवार के चर्चित नाटक विरासत का प्रथम मंचन किया गया। यथार्थवादी शैली में प्रस्तुत इस नाटक को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय की जमकर सराहना हुई।

नाटक का निर्देशन गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के सहनिदेशक महेंद्र सिंह पंवार ने किया। नाटक से पारिवारिक रिश्तों, बदलते मूल्यों और पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को संवेदनशील एवं सहज ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, उपनिदेशक डॉ. संजय पांडेय तथा जेके पैन्यूली सहित अनेक रंगकर्मी एवं दर्शक उपस्थित रहे। नाटक में रोहन गुप्ता, शिवम सिंह, प्राची, मेघा ध्यानी, प्रीति रावत, नितिन सिंह, शुभम वर्मा, मौली दानू आदि ने अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed