{"_id":"6915c3988648bee23b0e0269","slug":"students-should-put-forward-their-demands-through-proper-medium-and-in-a-disciplined-manner-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118239-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्र अपनी मांगें उचित माध्यम एवं अनुशासित तरीके से रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्र अपनी मांगें उचित माध्यम एवं अनुशासित तरीके से रखें
Thu, 13 Nov 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 13 Nov 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में कुलपति की अध्यक्षता में शिक्षकों व छात्रों की बैठक हुई। बैठक में एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाद 11 नवंबर को हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कुलपति ने सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों से घटना का विवरण मांगा।
कुलपति ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए उचित नहीं है। छात्रों को अपनी मांगें उपयुक्त माध्यमों से और अनुशासित तरीके से प्रस्तुत करनी चाहिए।
बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा महासचिव अनुरोध पुरोहित ने दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण, गढ़वाली वेशभूषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने, नए रीडिंग रूम बनाने तथा शुल्क से संबंधित मांगें रखीं। इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। कुलसचिव प्रो. राकेश ढोडी ने छात्रों द्वारा दिए गए मांग पत्र की सभी मांगें बैठक में रखीं, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय का हर कार्य और निर्णय छात्रों के हित में सर्वोपरि है तथा उनकी विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, मुख्य नियंता प्रो. एससी सती, संकायाध्यक्ष (नियुक्ति एवं प्रोन्नति) प्रो. मोहन पंवार, मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल, संकायाध्यक्ष प्रो. एमएमएस रौथाण, प्रो. मंजुला राणा, प्रो. हरभजन चौहान, प्रो. राजेंद्र नेगी, प्रो. वाईएस फर्स्वाण, प्रो. गुड्डी बिष्ट आदि मौजूद रहे।