फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of Sanskrit University recited Vedas

Pauri News: संस्कृत विवि के छात्रों ने किया वेदपाठ

Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students of Sanskrit University recited Vedas

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र के दाल्डुंग गांव में श्री घंटाकर्ण देवता के नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो गया। अंतिम दिन केंद्रीय संस्कृत विवि, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के विद्यार्थियों की टीम ने मंदिर में सस्वर वेदपाठ किया और विभिन्न देवी-देवताओं के भजनों और जागरों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जीतू बगड्वाल की नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण रही। छात्रों का मार्गदर्शन हिंदी प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने किया।दाल्डुंग गांव में घंटाकर्ण देवता के मंदिर में इस बार पूर्णकुंभीय जात (यज्ञ) का आयोजन किया गया। चोनी, नौड़ा, दाल्डुंग आदि गांवों के लोगों ने इस आयोजन में भागीदारी निभायी। अंतिम दिन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। परिसर के वेदपाठियों ने मंदिर में सस्वर वेदपाठ किया। गीतांजलि ने शिव और कृष्ण से जुड़ी एकल भजन प्रस्तुतियां दीं, जबकि सुधांशु गौड़ ने देवी पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। इस दाैरान जीतू बगड़वाल पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया। नृत्य नाटिका का निर्देशन हिंदी प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने किया। गायन सूरज पैन्यूली और प्रशांत धस्मान का था। अन्य प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों में दिगंबर रतूड़ी, योगेश सेमवाल, वासु भट्ट, पूजा नवानी आदि शामिल थे। वेदपाठी छात्रों में हिमांशु पांडेय, प्रियांशु नौटियाल, प्रदीप द्विवेदी, लव, मोनू और कौशल शामिल थे। इस अवसर पर प्रदीप गोदियाल ने श्री घंटाकर्ण की आरती तथा राजकीय इंटर कॉलेज, धद्दी घंडियाल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुतियां दीं। घंटाकर्ण देवता पूजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गैरोला तथा जिला पंचायत सदस्य अमित मेवाड़ ने स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed