फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of Raghunath Kirti Campus participated in the programs of Mahakumbh.

Pauri News: रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने महाकुंभ के कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

Fri, 14 Feb 2025 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students of Raghunath Kirti Campus participated in the programs of Mahakumbh.

विज्ञापन
देवप्रयाग। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त किए, बल्कि बौद्धिक विमर्श में भी हिस्सा लिया। विवि के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के निर्देशन में छात्र कल्याण प्रकोष्ठ ने सभी 12 परिसरों के छात्रों को कुंभ में भाग लेने के लिए विशेष व्यवस्था की।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर से छात्रों की दो टीमें और अध्यापकों की एक टीम ने कुंभ में भाग लिया। पहली टीम में 50 व दूसरी टीम में 31 छात्रों ने छह से नौ फरवरी तक आयोजित ज्ञान कुंभ में हिस्सा लिया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार, संस्कृत शिक्षा उत्थान न्यास और केंद्रीय संस्कृत विवि के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। इसके अलावा आचार्य सम्मेलन में अध्यापकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

छात्रों ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और जगन्नाथ पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से धर्म, संस्कृति और संस्कृत के उत्थान पर चर्चा की। छात्र हिमांशु पांडेय, कीर्ति बड़ोदिया, पूजा नेगी, माधुरी और विमलेश ने बताया कि इस यात्रा का उनके मन पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन छात्रों के लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित हुआ और उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी समझ प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed