{"_id":"64a6c862c3865039190e4194","slug":"students-of-garhwal-university-will-now-get-digital-provisional-degree-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1037-650-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि के छात्रों को अब मिलेगी डिजीटल प्रोविजनल डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि के छात्रों को अब मिलेगी डिजीटल प्रोविजनल डिग्री
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों को अब डिजीटल प्रोविजनल डिग्री मिलेगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। कहा फिलहाल यह सुविधा वर्ष 2015 के बाद के छात्रों को मिलेगी।
बृहस्पतिवार को शाम विवि के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल व कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा ने डिजीटल प्रोविजनल डिग्री दिए जाने का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विवि सूचना क्रांति के इस दौर में तकनीकी के साथ कदमताल कर रहा है। सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने बताया कि विवि में छात्रों को अभी तक हस्तगत प्रोविजनल डिग्री प्रदान की जाती थी। विवि द्वारा अब छात्रों को डिजीटल प्रोविजनल डिग्री प्रदान की जाएगी। कहा फिलहाल यह सुविधा 2015 के बाद के छात्रों को दी जाएगी। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. संजय ध्यानी, परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद, राजेंद्र भंडारी, पुष्कर चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद