{"_id":"6613fa6527f8a6cf1307853c","slug":"students-of-chauras-and-birla-campus-will-soon-get-another-bus-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-105076-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चौरास और बिड़ला परिसर के छात्रों को मिलेगी जल्द एक ओर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चौरास और बिड़ला परिसर के छात्रों को मिलेगी जल्द एक ओर बस
Mon, 08 Apr 2024 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
दोनों परिसर के बीच की दूरी है तीन किमी, छात्र लंबे समय से कर रहे थे मांग
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास एवं बिड़ला परिसर में अध्ययनरत दोनों परिसरों में छात्रों के आने-जाने के लिए तीन बस सेवाएं संचालित हो रही है। जल्द एक और बस सेवा विवि द्वारा शुरू की जाएगी।
गढ़वाल विवि के चौरास और बिड़ला परिसर के बीच की दूरी करीब तीन किमी है। इन दोनों परिसरों में कुछ विभाग बिड़ला तथा कुछ चौरास परिसर में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों को दोनों परिसरों में आवाजाही करनी पड़ती है। इसे देखते हुए विवि द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए बस सेवाएं संचालित की जा रही है, लेकिन छात्रसंघ पदाधिकारियों व अन्य छात्र नेताओं की ओर से छात्रों को और बेहतर बस सेवाएं देने की मांग समय-समय पर की जाती है।
विवि प्रशासन की ओर से छात्रों को दोनों परिसरों में आवाजाही में दिक्कतें न हो इसके लिए एक और बस सुविधा दिलाए जाने की बात कही गई है। वीआईसी, यूनिवर्सिटी व्हीकल डाॅ. विजयकांत पुरोहित का कहना है कि दोनों परिसरों के लिए वर्तमान में तीन बसों की सुविधा छात्रों को दी जा रही है। एक और बस भी खरीदी गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसों के संचालन के लिए वर्तमान में चार चालक नियुक्त हैं। एक बस का एक दिन में एक परिसर से दूसरे परिसर में बारी-बारी छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने के लिए पांच चक्कर निर्धारित है। अधिक छात्र संख्या होने पर एक अतिरिक्त चक्कर की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का छात्रों को अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।