फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students encouraged for innovations

Pauri News: विद्यार्थियों को नवाचारों के लिए किया प्रोत्साहित

Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Students encouraged for innovations

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से विद्यालयी छात्र-छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी देने तथा उन्हें उसके प्रति प्रेरित करने के लिए अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत रेनबो पब्लिक स्कूल में स्कूल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवि के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के अध्यक्ष डॉ. राम साहू ने विद्यार्थियों को नवाचार, अटल टिंकरिंग लैब तथा उद्यमिता के बारे में जानकारी दी। डॉ. साहू ने बताया कि किस तरह से केंद्र सरकार की विद्यालय अटल टिंकरिंग लैब योजना से जुड़कर विद्यार्थियों के नवाचारों को सबके सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं। सूक्ष्म जैविकी विभाग के डॉ. विनीत कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म जैविकी की आधारभूत जानकारी दी। डॉ. मौर्य ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में सूक्ष्म जैविकी को लेकर नवाचार की बहुत संभावनाएं हैं।
विद्यार्थी अपने स्तर पर जैविकी खाद का निर्माण, मशरूम उत्पादन, पेय पदार्थो, फलों के जूस, बुरांश जूस, बड़ियां, दही छांछ आदि का उत्पादन करके अपने लिए उद्यम बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त हिमालय में मिलने वाले औषधीय पादपों पर आधारित नवाचार, केले, भांग, भीमल आदि के रेशों से विभिन्न वस्तुएं बना सकते हैं और स्वरोजगार कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां पर मेडिकल डाइग्नोस्टिक लैब खोलकर भी अपना कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। रसायन विभाग के डॉ. भास्करन ने विद्यार्थियो को बौद्धिक सम्पदा अधिकार, पेटेंट, कॉपीराइट आदि की जानकारी दी। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रिद्धीश उनियाल और प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed