फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students' elections will be held at Garhwal University

गढ़वाल विवि मेें निर्धारित समय पर होंगे छात्रसंघ चुनाव

Thu, 01 Aug 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students' elections will be held at Garhwal University
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। विवि प्रशासन ने वर्तमान शिक्षण सत्र 2019-20 में छात्रसंघ चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में वर्तमान शिक्षण सत्र में छात्रसंघ चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। विवि एक्ट में छात्र परिषद गठन का प्राविधान होने से विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव कराने से हाथ खड़े करने के मूड में था। पिछले शिक्षण सत्र में हुए छात्रसंघ चुनाव के बवाल के बाद एमएचआरडी की ओर से गठित फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने भी विवि को छात्र परिषद के गठन का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

छात्र परिषद के विरोध और छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि के छात्र नेता आंदोलित हैं। छात्रों का आरोप था कि छात्रों की आवाज कुचलने के लिए छात्र परिषद की बात की जा रही है। विगत 22 जुलाई को छात्रों ने इस मामले में कुलपति से मुलाकात करते हुए छात्रसंघ चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो एक अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया ठप कर दी जाएगी। कुलपति ने छात्रों को इस मामले में एक अगस्त तक स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया था। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गयी है। निर्धारित समय पर छात्रसंघ चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed