फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Strike postponed on assurance of superintending engineer

अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर धरना स्थगित

Tue, 08 Dec 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Strike postponed on assurance of superintending engineer
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने धरना स्थगित कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अधीक्षण अभियंता ने 15 दिसंबर तक मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 15 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने सोमवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष बलवंत भंडारी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने 15 दिसंबर तक मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अगर तय समय पर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed