फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Streetlights are off on Kala Road, causing inconvenience to morning walkers.

Pauri News: काला रोड में स्ट्रीट लाइट बंद, सुबह टहलने वाले लोग परेशान

Fri, 14 Nov 2025 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Nov 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
Streetlights are off on Kala Road, causing inconvenience to morning walkers.
श्रीनगर । नगर निगम क्षेत्र के काला रोड में बृहस्पतिवार देर रात से स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से मार्ग में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों को मार्ग पर अंधेरे के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काला रोड श्रीनगर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां देर रात तक हलचल रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को दुकानें बंद करते समय स्ट्रीट लाइटें जल रही थीं, लेकिन देर रात लाइटें बंद हो गईं, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। अंधेरा होने से राहगीरों को लावारिस कुत्तों का भी भय बना रहता है। उन्होंने नगर निगम से स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच और जल्द मरम्मत की मांग की है। वहीं, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि यह मामला अब संज्ञान में आया है, स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed